Wednesday, September 12, 2018

ऋषभ पंत का पाचवें टेस्ट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड और तोड़ा एम एस धोनी का रिकॉर्ड




ऋषभ पंत ने अपना पहला टेस्ट मैच में  छक्का लगाकर पाली की शुरुआत एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया था।  वो भारत का पहला ऐसा बल्लेबाज बना जिसने टेस्ट की शुरुआत छक्के से किया। लेकिन अब उनसे लंदन के ओवाळ में कई रिकार्ड् एक साथ बना डालें हैं।  उसने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट के दूसरी पाली में अपना पहला शानदार शतक लगाया।





 ऋषभ पंत ने छक्के से अपना शतक (117 रन) पूरा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।  पंत ऐसा करने वाला चौथा भारतीय खिलाड़ी  बना इससे पहले कपिलदेव, इरफ़ान पठान और हरभजन सिंह ने छक्के से शतक पूरा किया था। यह ऋषभ पंत का पहला अर्ध शतक भी है।  पहले टेस्ट में उसने 24 रन बनाये थे जोकि उसका सर्वाधिक स्कोर था।





इसी बीच में पंत ने एम एस  धोनी का एक रिकॉर्ड तोड़ डाला।  पंत ने किसी भी विकेट कीपर बल्लेबाज के द्वारा चौथे इनिंग में बनाया गया सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड तोड़ डाला।  धोनी ने 2007 में इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट में सर्वाधिक नाबाद 76 रन बनाये थे। धोनी ने अपनी नाबाद पाली से मैच को ड्रा करने में सफलता पायी और भारत राहुल द्रविड़ के नेतृत्वा में टेस्ट श्रृंखला 1-0 से जीतने में सफल रही।




पंत ने 117 रन् बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और साथ ही इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला विकेट कीपर भी बन गया। इससे पहले धोनी ने ही सर्वाधिक 92 रन बनाये थे।
जब  लोकेश राहुल और  ऋषभ पंत खेल रहे थे तो भारत के जीतने की आस जगी थी लेकिन उनके आउट होते ही सारी आस खत्म  हो गयी।  




क्रिकेट और खेल जगत की ऐसी ही रोमांचक और मन गुदगुदाने वाली ख़बरों के लिए मुझे फॉलो (follow) करें।  ऋषिभ पंत के इस उपलब्धि पर आप की क्या प्रतिक्रिया है ? लाखों लोगों के सामने कमेंट के द्वारा अपने विचार व्यक्त करें। अगर इस लेख को पढ़ कर मजा आया तो लाइक और शेयर करें।  क्रिकेट और खेल जगत की ताजरारिन ख़बरों के लिए मेरे साथ बने रहिए।  धन्यवाद

.



No comments:

Post a Comment

Take a look